Parade kaise hoti hai ? परेड के बारे में जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Parade kaise hoti hai ? परेड के बारे में जानकारी – सामान्य रूप से हमारे भारत देश में 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय त्यौहार पर दिल्ही के राजपथ इंडिया गेट पर लश्कर के जवानों द्वारा परेड की जाती है.

लोग इसे देखना पसंद करते है लेकिन बहोत से लोगों में परेड के बारे जानने की जिज्ञासा होती है.

प्रस्तूत छोटे लेख में हम सवाल जवाब के रूप में परेड की जानकारी देने का प्रयास कर रहे है.

Parade kaise hoti hai ? परेड के बारे में जानकारी

1. परेड क्या का अर्थ है ? / परेड कैसे की जाती है ?

परेड असल में सार्वजनिक स्थान से गुजरने वाले लोगों या वाहनों का एक जुलूस ही है.

परेड में सावर्जनिक स्थान पर बड़ी संख्या में लोग फुट मार्च करते है जो सामूहिक रूप से एक ही तरीके की चाल और दिशा में चलते है.

साथ ही वाहनों (खासकर लश्करी वाहन) की कतार जो निर्धारित गति और लय से एक दिशा में चलती है.

वायु सेना द्वारा भी आकाश में परेड की जाती है जिसे हम एयर शो के नाम से जानते है.

विश्व के कई देशों में पानी के ऊपर बॉट परेड भी आयोजित की जाती है.

2. परेड क्यों की जाती है ?

एक विशेष दिन या घटना की याद में एक सार्वजनिक उत्सव जिसमें आम तौर पर कई लोग और समूह शामिल होते है वो परेड है.

परेड के अनेक हेतु हो सकते है.

लेकिन अमूमन परेड एक विशेष दिन या महत्वपूर्ण घटना को याद करने के लिए की जाती है.

इसके अलावा युद्ध जैसे माहौल में विरोधी देशो पर प्रभाव हेतु तथा लश्करी शक्ति का प्रदर्शन हेतु भी परेड का आयोजन किया जाता है.

भारत में हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर दिल्ही के राजपथ इंडिया गेट पर परेड आयोजित की जाती है.

3. परेड कहाँ से शुरू होती है ?

हमारे भारत देश में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की परेड राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाती है

ये परेड राष्ट्रपति भवन के पास से रायसीना पहाड़ी से शुरु होती है और इंडिया गेट पर पूर्ण होती है.

4. राजपथ का पहला नाम क्या था ?

राजपथ फिलहाल कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है.

भारत की आजादी से पहले इसे किंग्सवे नाम से जाना जाता था.

1911 में किंग जॉर्ज (5) के सम्मान में इसका नाम किंग्सवे रखा गया था.

5. मार्च पास्ट का महत्व क्या है?

मार्च पास्ट और परेड में अनार होता है. मार्च पास्ट को सैन्य सैनिकों द्वारा किया जाता है.

जबकि परेड लोगों की भीड़ द्वारा भी की जाती है.

मार्च पास्ट का लश्करी दृष्टि से बहोत महत्व है.

विशेष रूप से युद्ध जैसे माहौल में विरोधी देशो पर प्रभाव हेतु तथा लश्करी शक्ति का प्रदर्शन हेतु भी मार्च पास्ट का आयोजन किया जाता है.

6. मैं परेड कहां देख सकता हूं ?

26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर दिल्ही के राजपथ, इंडिया गेट पर परेड का आयोजन किया जाता है.

इस परेड का राष्ट्रीय चैनल National TV पर जिवंत प्रसारण भी किया जाता है. इसलिए आप घर बैठे TV पर भी परेड देख सकते है.

7. भारत में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड कहाँ आयोजित की जाती है ?

26 जनवरी के राष्ट्रीय अवसर पर दिल्ही के राजपथ, इंडिया गेट पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है.

8. भारत का गणतंत्र कब बना ?

एक आज़ाद मुल्क बनने और देश में कानून स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया.

फिर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था.

9. भारत का पहला गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था ?

26 जनवरी 1950 के दिन सुबह 10:18 पर देश का संविधान लागू होने के 6 मिनट बाद यानी 10:24 पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ली गई थी.

तथा राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इरविन स्टेडियम में देश का तिरंगा फहराकर देश के पहले गणतंत्र दिवस मानाने की शरुआत की थी.

10. सबसे लंबी परेड कौन सी है ?

दुनिया की सबसे लंबी परेड हनोवर शूटजेनफेस्ट है. जो हर साल हनोवर में शुटजेनफेस्ट के दौरान होती है.

ये परेड 12 किलोमीटर (7.5 मील) लंबी होती है, जिसमें दुनिया भर से 12,000 से अधिक लोग हिस्सा लेते हैं.

साथ ही इसमें 100 से अधिक बैंड और लगभग 70 फ्लोट्स और गाड़ियां शामिल हैं.

11. परेड के फायदे

परेड के कई फायदे है.

खासकर सावर्जनिक स्थान पर लश्कर की परेड से देशवासियों को अपने देश की सेना के प्रति प्रेम भाव पैदा होता है.

परेड देशवासियों में समाजीकरण और आपसी भाईचारे को बढ़ाने और मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देती है.

परेड सामुहिक रुप से एक दिशा में, चुस्ती और एकाग्रता से आगे बढ़ने का प्रतीक है.

अपने आला अफसरों के निर्देशों का पालन करने की भावना भी परेड से मिलती है.

हमें उम्मीद है की Parade kaise hoti hai ? परेड के बारे में जानकारी की ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी.

आप इसे फेसबुक पर भी शेयर कर सकते है


आपको ये पोस्ट भी पसंद आएगी

  1. दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है ?
3.4/5 - (10 votes)

Leave a Comment

WhatsApp ગ્રૂપમાં જોડાવો!