पुश अप वर्ल्ड रिकॉर्ड : ऑस्ट्रेलिया के इस शख्स ने कमाल कर दिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पेशे से एथलीट 30 वर्षीय डेनियल स्केली ने एक घंटे तक 3,249 पुश अप कर पुश अप वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस कारनामे के साथ डेनियल स्केली एक घंटे में सबसे ज्यादा पुश अप करने वाले दुनिया के प्रथम व्यक्ति बन गए.


  • ऑस्ट्रेलिया के शख्स ने किया पुश अप वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • एक घंटे में किए लगातार 3000 से ज्यादा पुश अप
  • दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

पुश अप वर्ल्ड रिकॉर्ड

हर इंसान अपने जीवन में कुछ न कुछ कारनामे करता रहता है. ये ऐसे काम होते है जो सामान्य रूप से सामान्य लोग नही कर पाते या नही करते.

ऐसा ही एक हटके काम ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने कर दिखाया है. इनका नाम डेनियल स्केली है.

पेशे से एथलीट 30 वर्षीय डेनियल स्केली ने अनोखा और हटके काम ये किया है कि उन्होंने एक घंटे तक लगातार पुश-अप किये.

और एक घंटे तक पुश-अप की संख्या थी 3,249. इस कारनामे के साथ डेनियल स्केली एक घंटे में सबसे ज्यादा पुश-अप करने वाले दुनिया के प्रथम व्यक्ति बन गए.

उनके इस कारनामें को विश्वभर के अजबगजब व्यक्ति की सूची यानी गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया.

हांलाकि ये पहली बार नही की जब डेनियल स्केली का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया हो.

असल में डेनियल स्केली पुश-अप के लिए इससे पहले भी एक रिकॉर्ड बना चुके है.

वर्ष 2022 के अप्रैल में डेनियल स्केली ने एक घंटे तक लगातार 3,182 पुश-अप कर रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

लेकिन डेनियल के इस कारनामे की उम्र सिर्फ 7 महीने तक ही रही.

नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के ही लुकास हेल्मक नामक अन्य एक व्यक्ति ने एक घंटे में उनसे भी ज्यादा पुश-अप कर उनका रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

लुकास हेल्मक ने लगातार एक घंटे तक 3,206 पुश-अप किये थे.

हांलाकि लुकास का ये रिकॉर्ड भी ज्यादा दिन नही टीकी. रिकॉर्ड के 8 महीने के बाद डेनियल स्केली ने ये फिर एक बार ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Hindispeak.com की पुश अप वर्ल्ड रिकॉर्ड पोस्ट शेयर जरूर करें

और यहाँ 5 स्टार ★★★★★ दीजिए

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment

WhatsApp ગ્રૂપમાં જોડાવો!