By : Hindi Speak

दुनियाभर के अलग अलग कुछ ऐसे रोचक तथ्य जिसके बारे में शायद इससे पहले आप नहीं जानते थे. तो चलिए शुरू करते है

8/4/2023

दुनियाभर के अजब गजब रोचक तथ्य

इंसान के हाथ और पैर के नाख़ून केरातिन (Keratin) नामक पदार्थ से बने होते है. यह पदार्थ एक तरह का प्रोटीन ही है और पशुओं के शिंग भी इसी पदार्थ से बने होते है 

अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को यान में जाने के लिए आमतौर पर नारंगी रंग का सूट पहनना होता है जबकि यान से उतरने के वक्त सफ़ेद रंग का विशेष सूट पहनना होता है

ज्यादातर लोग नहीं जानते की भारत के पडोशी देश श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल हैं जिस तरह भारत का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है हांलाकि दोनों देशो में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है 

अक्सर आपने तस्वीरों या वीडियो में ज़ीब्रा देखा होगा जिसके शरीर पर सफ़ेद और काले रंग की पट्टियां होती है. असल में ज़ीब्रा का शरीर काले रंग का होता है और उस पर सफ़ेद रंग की धारियां बनी होती है 

सूरज का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से 28 गुना ज्यादा है यानि पृथ्वी की सतह पर आपका वजन अगर 60 किलोग्राम है तो सूरज पर 1680 किलोग्राम होगा

इंसान की मृत्यु हो जाने के बाद भी उसके शरीर के कुछ हिस्सों के बाल सामान्य रूप से बढ़ते रहते है और ये सिलसिला कुछ महीनो तक चलता रहता है

अगर आप कम वक्त में फ्रिज में बर्फ जमाना चाहते है तो आपको सामान्य ठंडे पानी को जमाने के बजाय हल्के गर्म पानी को फ्रिज में रखना चाहिए

हमारे बड़े बुज़ुर्ग अक्सर हमें लगातार काम करने वाली चींटियां की मिसाल देते है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की चींटी 12 घंटो में लगभग 8 मिनट ही आराम करती है 

विज़िट करने के लिए शुक्रिया हम चाहते है की आप हमारे फेमिली ब्लॉग पर आएं, जहाँ अनेक उपयोगी पोस्ट उपलब्ध है